Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अम्बरीष सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अम्बरीष सिंह

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की राष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अम्बरीष सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया, प्रदेश कार्यलय लखनऊ से अयोध्या पहुंचने पर विभिन्न संगठनों द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया । वही कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अम्बरीष सिंह बुके व अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह ने अम्बरीष सिंह को मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें पांच जिलों की जिम्मेदारी भी सौंपी । इस दौरान श्री सिंह ने कहा संगठन ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा साथ संगठन को आगे बढ़ने का प्रयास भी करूंगा।
प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रावधान है, जिनमें सक्रिय एवं योग्य पदाधिकारियों का ही चयन किया जाता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार सिंह , सुरेश कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments