Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिना सहमति खेत से पांच फीट तक मिट्टी खनन का आरोप, पीड़ित...

बिना सहमति खेत से पांच फीट तक मिट्टी खनन का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र में निजी संक्रामणीय भूमि से बिना सहमति जबरन मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने दबंग ठेकेदारों व हाईवे कर्मचारियों पर रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीन से करीब पांच फीट गहरी खुदाई कर मिट्टी उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुकुनपुर से जुड़ा है। गांव निवासी भरथरी, राजबली और सूर्यबली ने एसडीएम जलालपुर राहुल कुमार गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वैरागल गांव स्थित गाटा संख्या 314क उनकी संक्रामणीय भूमिधर खतौनी में दर्ज है, जिस पर तीनों भाई काश्तकार हैं।

आरोप है कि बीते 13 मार्च 2026 को बैरागल गांव निवासी विजय कुमार ने नेशनल हाईवे के ठेकेदारों से मिलीभगत कर पोकलैंड मशीन और डंपरों की मदद से खेत में करीब पांच फीट गहराई तक खुदाई कर डाली। पीड़ितों का कहना है कि यह कार्य रात के अंधेरे में किया गया और मिट्टी को डंपरों से उठा ले जाया गया।

सुबह जानकारी होने पर जब पीड़ितों ने विरोध जताया और आरोपितों से शिकायत की, तो उन्होंने दबंगई शुरू कर दी और धमकाने लगे। पीड़ितों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के अवैध रूप से खनन कर उनकी भूमि को नुकसान पहुंचाया गया है।

पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी से मामले में जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments