अयोध्या। जिला चिकित्सालय में हुए एक ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने चिकित्सक पर लापरवाहीऔररिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारीअयोध्या से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खोजनपुरउसऊअमौनागांव की रहने वाली अंजू ने बताया कि उनके पति रामप्रसाद को पेट में तेज दर्द की शिकायत पर 16 अक्टूबर को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां तैनात सर्जन ने पथरीबताकरऑपरेशनकीसलाह दी और कथित रूप से पैसों की मांग भी की। अगले दिन सर्जन ने ऑपरेशन किया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मरीज की तबीयतबिगड़नेलगी।
अंजू के अनुसार, 22 अक्टूबर को चिकित्सक ने पाइप लगाई जिससे शरीर में खूनजमने लगा। इसके बाद लगातार अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन कराए गए, मगर डॉक्टर ने हर बार रिपोर्ट को सामान्य बताया। हालत बिगड़ने पर भी मरीज को समयपररेफरनहींकियागया।
उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को जब स्थिति गंभीर हो गई, तब जाकर उनके पति को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां 26 अक्टूबर को फिर से ऑपरेशन हुआ। बावजूद इसके, 27 अक्टूबरकोउनकीमृत्यु हो गई। अंजू ने कहा कि अगर चिकित्सक समय पर सही उपचार और रेफरल करते, तो उनके पति की जान बच सकती थी। उन्होंने डीएम से जांचकरदोषीचिकित्सकपरकार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जिलाचिकित्सालयकेएसआईसीडॉ. राजेशसिंह ने कहा कि “मामलाजानकारीमेंआयाहै, लेकिनअबतककोईलिखितशिकायतयाउच्चाधिकारियोंसेनिर्देशप्राप्तनहींहुएहैं।