◆ यूपी को मिला दो गोल्ड व एक सिल्वर, सोमवार को हुए फाइनल के 13 मुकाबले
अयोध्या। के.एस.ई. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबलों में रोमांच, जोश और जज्बे का अद्भुत संगम देखने को मिला। खिलाड़ियों के पंच पर दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजती रही। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में सहादतगंज स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के कुल 13 फाइनल मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में ओवरआल चैम्पियन जम्मू काश्मीर की टीम रही।
