Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखतौनी की जमीन पर निर्माण का आरोप, विरोध करने पर हुई मारपीट...

खतौनी की जमीन पर निर्माण का आरोप, विरोध करने पर हुई मारपीट में महिला घायल


◆ पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में


अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्रांतर्गत खजावां के समैसा गांव में खतौनी की जमीन पर जबरदस्ती मनबढ़ व दबंग किस्म के लोगों द्वारा खतौनी की जमीन गाटा संख्या 426 में गड्ढा खोदकर पिलर डालने का प्रयास कर रहे थे। खाता धारक के पारिवारिक जनों ने निर्माण रोकने का किया प्रयास तो विपक्षियों ने लाठी डंडे फावड़े से प्रहार कर एक महिला को किया घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस से भी निर्माण कर रहे दबंगों ने गाली गलौज की।

 पीड़ित प्रेमनाथ शुक्ला ने बताया कि मामला खतौनी की जमीन से जुड़ा है जिसमें खाता धारक प्रेमनाथ शुक्ला के खतौनी की जमीन पर विपक्षियों रामनारायण पुत्र राम यज्ञ, अंकित, रवि पुत्र राम नारायण द्वारा जबरदस्ती गड्ढे खोद कर के पिलर निर्माण कराए जाने तक की बात सामने आई। जब की पूर्व में प्रेम नारायण की तरफ से थानाध्यक्ष अहिरौली को कई बार शिकायत भी किया गया कि हमारी जमीन खतौनी की है जिसमें लेखपाल द्वारा पैमाइश भी किया गया है और वह जमीन लेखपाल के रिपोर्ट में प्रेम नाथ के होने की बात कही गई है।

 घायल महिला मंजू शुक्ला की तहरीर पर अहिरौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। मामले में थाना अध्यक्ष अहिरौली ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों को पड़कर लाया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments