अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को अयोध्या पहुंची। सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ छात्र संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने से पूर्व उनकी भली-भांति जांच कर ली जाए ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षाएं नकलविहीन सम्पन्न हो सकें। विद्यालयों की जर्जर स्थिति पर उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर पूरी तरह संवेदनशील है और विद्यालय भवनों की मरम्मत व सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, यह हमारे पूर्वजों और सपूतों के बलिदान का परिणाम है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।
सांसद डिंपल यादव के अपमान और अखिलेश यादव की चुप्पी पर कहा कि यह वोट की राजनीति है। अखिलेश यादव की कुछ परिस्थितिया होंगी जो वह चुप हैं। कहा कि प्रश्न यह नहीं की डिंपल सांसद हैं प्रश्न यह है वह महिला है, यह अपमान महिला समाज का हुआ है इसलिए सभी लोग इसका विरोध कर रहे हैं।