Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव के बाद एक बार फिर अयोध्या में शुरू हुआ वाटर मेट्रो...

दीपोत्सव के बाद एक बार फिर अयोध्या में शुरू हुआ वाटर मेट्रो का संचालन


अयोध्या। अयोध्या को पर्यटन की वैश्विक नगरी बनाने के लिए तमाम परियोजनाएं यहां उतारी गई हैं। इसी में से एक रही सरयू में वाटर मेट्रो बोट चलाने की योजना। सरयू में पानी आने के बाद दीपोत्सव से इसका संचालन फिर शुरू कर दिया गया है। 50 सीटर वाली मेट्रो नया घाट से तुलसी घाट के बीच चलने लगी है।

अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्हें पर्यटन की दृष्टि से अधिक से अधिक अयोध्या में रोके रखने के लिए लगातार नई-नई योजनाएं उतारी जा रही हैं। इसी में से एक वाटर मेट्रो का संचालन शामिल है। अभी तक ऐसी वाटर मेट्रो का संचालन काशी के में ही किया जा रहा था। अब इसका संचालन यहां फिर शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं को यह काफी आकर्षित कर रहा है।

इस क्रूज में लगभग 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। अभी प्रतिदिन तीन से चार बार तुलसीदास घाट से नया घाट क्षेत्र में 30 मिनट के सफर को पूरा करती है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें एलसीडी और साउंड लगे हुए हैं, जिसमें अक्सर भजन चला करते हैं।

पर्यटन विभाग के बोर्ड क्लब के मेंबर और क्रूज के कैप्टन अनवर सिंह के मुताबिक अभी इसका संचालन नया घाट से तुलसीदास घाट क्षेत्र के बीच ही हो रहा है। वयस्कों के लिए 150 व बच्चों के लिए 100 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। आगे संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक इसका संचालन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments