Home Uncategorized संतों का छद्म वेश धारण करना किसी भी स्थिति में मान्य नही...

संतों का छद्म वेश धारण करना किसी भी स्थिति में मान्य नही – सतीश महाना

0

◆ अयोध्या पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष मऊशिवाला पर भाजपाईयों ने किया स्वागत, श्री राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन


अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शनिवार को अयोध्या पहुंचे। महानगर की सीमा मऊशिवाला पर अयोध्या विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन-पूजन किए तथा हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेका। दर्शन-पूजन के दौरान विधायक रामचंद्र यादव, विधायक चंद्रभानु पासवान, विधायक अभय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संसद भवन परिसर के बाहर कांग्रेस सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संतों के त्याग, तपस्या और आशीर्वाद पर आधारित है। ऐसे में संतों का छद्म वेश धारण करना किसी भी स्थिति में मान्य नही और अनुचित है। जब उस छद्म वेश को हटाया गया तो जो वास्तविकता निकली वह कांग्रेस के एक सांसद के रूप में निकली। जिसका अपना एक इतिहास है जिसे पूरा देश जानता है। एक राजनीतिक दल ने बता दिया कि वही लोग ऐसे है जो छद्म वेश धारण कर चंदा लेकर भागते है। उन्होंने इस घटना को संत समाज का अपमान बताते हुए कहा कि इस प्रकार का कृत्य भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।  विधानसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह, हरभजन गौड, सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version