अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बताया गया कि आरोपी द्वारा सार्वजनिक तालाब तथा रास्ते का अतिक्रमण करके बेकरी बनाई गई है। तालाब की जमीन पर आने जाने का रास्ता बनाया गया है। रोड पर एक काम्पलेक्स बनाया गया है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा इसका चिन्हांकन किया गया था। प्राधिकरण तथा नगर पंचायत द्वारा विधिक कार्यवाही के उपरान्त अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई बेकरी को ध्वस्त किया जा रहा है। काम्पलेक्स भी सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमित कर बनाया है। काम्पलेक्स में पंजाब नेशनल बैंक संचालित किया जा रहा है।
जैसे ही बैंक परिसर को खाली करता है। इस पर भी विधिक कार्रवाही के बाद ध्वस्तीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा कुछ दलित परिवार की जमीनों पर अवैध कब्जा किया। जिसके लिए राजस्व टीमें बनाई गई है। जांच में कब्जा सामने आने पर खाली कराकर पीड़ित परिवारों को दी जाएगी।