Wednesday, September 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


अंबेडकर नगर। धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस बल के साथ यादव नगर तिराहे पर घेराबंदी कर वांछित आरोपी दुर्गेश कुमार पाण्डेय पुत्र कालिका प्रसाद पाण्डेय निवासी बेलवारी खान, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इन धाराओं में धोखाधड़ी कर अनुचित लाभ प्राप्त करना, जालसाजी व कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल, साक्ष्य छिपाने अथवा भ्रामक जानकारी देकर जांच को प्रभावित करने तथा आपराधिक षड्यंत्र जैसे आरोप शामिल हैं। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
शनिवार सुबह पुलिस ने उसे यादव नगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा, कांस्टेबल बृजेश यादव तथा कांस्टेबल उत्कर्ष सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments