Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादामाद के पहनावे से नाराज ससुर पर भैंस को जहर देने का...

दामाद के पहनावे से नाराज ससुर पर भैंस को जहर देने का आरोप, कोतवाली नगर में तहरीर


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के हैदरगंज निवासी एक महिला ने अपने पिता पर भैंस को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पीड़िता ज्योति गुप्ता का आरोप है कि उसके पिता पति के पहनावे और रहन-सहन को लेकर नाराज रहते हैं तथा इसी रंजिश में उन्होंने उसकी भैंस को जहर देकर मार दिया।

पीडित दीपक गुप्ता द्वारा कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 12 जून को दोपहर करीब तीन बजे जब वह भैंस को चारा देने पहुंचे तो उसकी एक भैंस मृत अवस्था में पड़ी मिली। उनका आरोप है कि छह दिन पूर्व भी उसकी एक अन्य भैंस संदिग्ध परिस्थितियों में मर गई थी, जिसे भी जहर दिए जाने की आशंका है। दोनों भैंसों की कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति भैंस बताई गई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके ससुर पूर्व में भी उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे चुके हैं। मामले को लेकर दीपक गुप्ता ने कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments