Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत

दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार कन्हैया चौराहे के निकट की की बताई जा रही है। श्याम दयाल पुत्र सिद्धू उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी कटारगढ़ बाइक से बसखारी की तरफ से अपने घर  जा रहा था कि इसी बीच शुकुल बाजार की तरफ से जा रही पल्सर बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार श्याम दयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बसखारी सीएससी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं दूसरा बाइक चालक मोहम्मद कैफ बाल बाल बच गया। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दोनों क्षतिग्रस्त ग्रस्त बाइको व दूसरे बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments