Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम


बसखारी, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत उमरापुर मीनापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन कुमार पुत्र रामचेत के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम अमन कुमार प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद अपने घर में सोने चला गया था। रात करीब दो बजे किसी जहरीले जंतु ने उसे आंख के ऊपर काट लिया। विषैले जंतु के काटने से अमन की नींद टूट गई और उसने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत बसखारी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। अमन की मृत्यु की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने अमन को मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments