Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। बिजली की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कटका थाना क्षेत्र के मथुरापुर जगेशिया गांव निवासी अंजनी शुक्ला 32 वर्ष सोमवार सुबह नहाने के लिए खराब टुल्लू पंप का तार ठीक कर रहे थे, तभी अचानक बिजली आ गई,जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनो द्वारा इन्हें आनन फानन में इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। इस संबंध में जब कटका थाना अध्यक्ष यादुवेंद्र सोनकर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments