Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबेड पर सो रहे तीन वर्षीय बच्चे की सर्प दंश से मौत

बेड पर सो रहे तीन वर्षीय बच्चे की सर्प दंश से मौत

अंबेडकर नगर। शनिवार की तड़के घर में सो रहे बच्चे को बिस्तर पर चढ़कर एक जहरीले सर्प ने काट लिया जिससे बच्चों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी तीन वर्षीय आयांश पटेल पुत्र जगदीश पटेल अपने मां के साथ घर में बेड पर सो रहा था ,शनिवार की तड़के लगभग चार बजे बेड पर चढ़े किसी विषैले सर्प ने काट लिया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments