Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क पार कर रही शिक्षिका की बाइक की चपेट में आने से...

सड़क पार कर रही शिक्षिका की बाइक की चपेट में आने से मौत


अम्बेडकर नगर। सड़क पार कर रही शिक्षिका बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन जिला चिकित्सालय में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले की निवासी 54 वर्षीय अंजना वर्मा पत्नी रामचंद्र वर्मा कन्या विद्यालय बेवाना में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। सोमवार की देर शाम वह सब्जी लेकर ई रिक्शा से घर वापस आ रही थी, मोहल्ले के निकट वह ई रिक्शा से उतरकर सड़क पार कर रही थी, इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मृतका मूल रूप से बेवाना थाना क्षेत्र के समसपुर दोयम गांव की निवासी थी ।घटना के बाद से घर पर कोहराम मचा हुआ है, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments