Thursday, May 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या“एक रविवार, अयोध्या के नाम”: 31 मई को रामनगरी में चलेगा स्वच्छता...

“एक रविवार, अयोध्या के नाम”: 31 मई को रामनगरी में चलेगा स्वच्छता का महाअभियान


घरघर पहुंचेगा सफाई का संदेश, बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को मिलेंगे 10-10 लाख


अयोध्या। रामनगरी को स्वच्छता के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से नगर निगम 31 मई को शहरव्यापी स्वच्छता महाअभियान चलाएगा। अभियान के तहत नागरिक अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई करेंगे। अभियान को लेकर नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंडलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि “एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर प्रहार” और “सिर्फ 30 मिनट अपनी अयोध्या के नाम” थीम के साथ यह अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 21 मई से जनजागरूकता अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत सुबह पदयात्राएं निकाली जाएंगी और विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बैठकें कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। नगर निगम की टीमें और पार्षद 60 वार्डों में जाकर लोगों को अभियान से जोड़ेंगे।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मई को सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक नागरिक अपने घरों और आसपास सफाई करेंगे। अभियान से जुड़ने के लिए क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी।

महापौर ने बताया कि अभियान में सर्वाधिक भागीदारी करने वाले पांच वार्डों को विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं पांच अन्य वार्डों को जल सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वार्ड से एक स्वच्छ परिवार को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा 25 मई को लता चौक से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक संतों और नागरिकों की रैली निकाली जाएगी, जबकि 29 मई को गांधी पार्क से चौक तक छात्र-युवा, व्यापारी और सामाजिक संगठनों की स्वच्छता रैली आयोजित होगी।

इस अवसर पर उपसभापति संतोष सिंह, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे, सामाजिक संस्था राम का घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना, इंद्रजीत सिंह बेदी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments