Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याई-फार्मेसी व दवा की ऑनलाइन बिक्री पर छूट के विरोध में दवा...

ई-फार्मेसी व दवा की ऑनलाइन बिक्री पर छूट के विरोध में दवा दुकानें बंद


◆ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। ई-फार्मेसी संचालन और दवाओं पर ऑनलाइन भारी छूट दिए जाने के विरोध में बुधवार को अयोध्या जनपद की दवा दुकानें बंद रहीं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर यह बंदी आयोजित की गई।

फ़ैज़ाबाद के केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सुबह कुंवर कॉम्प्लेक्स में एकत्र हुए। इसके बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवैध ई-फार्मेसी पर रोक लगाने और दवा कारोबार में कॉरपोरेट कंपनियों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग की गई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद ने कहा कि बिना नियंत्रण के ऑनलाइन दवा बिक्री और डॉक्टरों के पर्चों के दुरुपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त नियम लागू करने की मांग की।

महामंत्री आनंद अग्रहरी ने बताया कि बंदी के दौरान जनपद की अधिकांश थोक और फुटकर दवा दुकानें बंद रहीं। संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न बाजारों का भ्रमण कर बंदी का जायजा भी लिया। मीडिया प्रभारी शरद सिंह ने कहा कि दवा व्यापारियों की मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अश्वनी तिवारी लालू, जिलाध्यक्ष कविंद्र साहनी व्यापारी नेता प्रेमनाथ कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, होलसेल इंचार्ज राकेश सोनी, रूबी जकी, अमित दिवाकर, वीरेंद्र जायसवाल, राजेंद्र यादव, कृष्ण गोपाल कशोधन, शादाब खान, राकेश सहदेव, कृष्णेंदु यादव, गोपीनाथ गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, संजय जायसवाल, शुभम सोनकर, अखिलेश सिंह, अभिषेक संगतानी, राकेश गौर, शाह वर्धन सिंह, नीलम रस्तोगी, किशोर गोयल, रवि मौर्य, कुलदीप श्रीवास्तव सहित सैकड़ों दवा व्यवसायी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments