Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रपति के आगमन से पहले राम की पैड़ी पर चला विशेष सफाई...

राष्ट्रपति के आगमन से पहले राम की पैड़ी पर चला विशेष सफाई अभियान

0

अयोध्या। 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन को देखते हुए नगर निगम ने शहर में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। सोमवार को राम की पैड़ी से इस अभियान की शुरुआत की गई, जो 20 मार्च तक जारी रहेगा।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान में नगर निगम के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भी सफाई कार्य में सहयोग किया। सुबह आठ बजे आरंभ हुए अभियान के तहत राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर और आसपास के मंदिरों के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कराई गई।

अभियान के दौरान नगर आयुक्त ने पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राम की पैड़ी और आसपास लगाए गए वाटर एटीएम तथा वाटर कियोस्क के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने राष्ट्रपति के संभावित आवागमन मार्ग का भी निरीक्षण कर वहां सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, महाप्रबंधक जलकर सौरभ श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता (सिविल) राजपति यादव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version