Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शहरी बेघरों हेतु अयोध्या धाम बस स्टेशन के निकट आश्रय स्थल बनकर...

शहरी बेघरों हेतु अयोध्या धाम बस स्टेशन के निकट आश्रय स्थल बनकर तैयार

0

◆ महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण


अयोध्या। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी बेघरों के लिये आश्रय योजना के तहत अयोध्या बस स्टेशन के निकट आश्रय स्थल बन कर तैयार हो गया। शनिवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इसका निरीक्षण किया।

आश्रय स्थल में भूतल पर 7 डारमेट्ररी जिसमें 69 व्यक्तियों के लिये व्यवस्था है। प्रथम तल पर 9 डारमेट्ररी में 92 व्यक्तियों के लिये, द्वितीय तल पर 30 डारमेट्ररी 73 व्यक्तियां के लिये तृतीय तल पर 26 कमरा 52 व्यक्तियों के लिये एवं एक डारमेट्ररी में 15 व्यक्तियों की व्यवस्था है।  कुल 300 व्यक्तियों के लिये 300 दीवान की व्यवस्था की गई है।

महापौर ने बताया कि अयोध्या एक प्राचीन आध्यात्मिक एवं धार्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है। अयोध्या नगरी में शहरी बेघरों हेतु सुविधार्थ 300 बेड की क्षमता के स्थायी आश्रय स्थल निर्माण करवाया गया है। जियमें श्रद्धालुओं शीत ऋतु में आश्रय की सुविधा का लाभ निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। ठंड में वृद्धि के दृष्टिगत अस्थाई रैन बसेरों की स्थापना की जा रही है।

नगर आयुक्त ने बताया कि शीत ऋतु में वृद्धि के दृष्टिगत नगर निगम पूर्ण रूपेण संवेदनशील है। निगम सीमांतर्गत स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों की स्थापना के साथ-साथ प्रमुख स्थानों सहित प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। निषादराज गुहा आश्रय स्थल के यथाशीघ्र संचालन की प्रक्रिया शुरू किये जाने के निर्देश दिये गये है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version