Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवीन मंडी क्षेत्र में पैदल जा रहे व्यक्ति को डंपर ने मारी...

नवीन मंडी क्षेत्र में पैदल जा रहे व्यक्ति को डंपर ने मारी टक्कर, मौत


अयोध्या। मंगलवार को शहर के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को डम्पर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

                  पूराकलंदर क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर निवासी सुखदेव यादव पुत्र स्व रामहजूर किसी काम से पैदल बाईपास लखनऊ की ओर जा रहे थे। जहां डम्पर ने उन्हें मार दी। घटना दिन में 11 बजे की है। डम्पर की टक्कर से वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments