Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि में विद्यार्थियों के लिए कॅरियर ग्रोथ एवं जागरूकता विषय पर व्याख्यान...

अविवि में विद्यार्थियों के लिए कॅरियर ग्रोथ एवं जागरूकता विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में कॅरियर ग्रोथ एवं जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आईसीएफएआई ग्रुप के ब्रांच मैनेजर दुर्गेश त्रिपाठी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉन्फिडेंस डेवलप करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए। इससे कॅरियर में 100 प्रतिशत सफलता मिलनी निश्चित है। उन्होंने कहा कि अध्ययन का जीवन में बहुत महत्व है। सैद्धांतिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान रखना होगा। इसके साथ ही आपकी स्किल अच्छी होगी। तो हर जगह आपकी मांग होगी।

कार्यक्रम में व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि कॅरियर के लिये हमेशा जागरूक रहना होगा। यदि इसके प्रति जागरूक नही है तो आगे सफलता मिलना निश्चित नही है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. निमिष मिश्रा, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. अनीता मिश्रा, डॉ. अंशुमान पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments