Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंगलवार से भाजपा कार्यालय पर होगा वृहद भंडारे का आयोजन

मंगलवार से भाजपा कार्यालय पर होगा वृहद भंडारे का आयोजन


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह के संयोजन में श्री अयोध्या न्यास द्वारा ग्यारह फरवरी से भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में पुनः भण्डारे का आयोजन किया गया है। यहां पर श्रद्धालुओं के विश्राम, मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य व्यवस्था की गई है। प्रयागराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुम्भ के उपरांत अयोध्या पहुंच रहे है। इससे पूर्व पांच दिवसीय भण्डारे का आयोजन 29 जनवरी से प्रारम्भ हुआ था। जिसमें लगभग डेढ़ लाख लोगों की भोजन सेवा की गई थी।

अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु रेलगाड़ियों से यहां आ रहे है। कैंट रेलवे स्टेशन के निकट होने के कारण यहां आयोजित भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भण्डारे की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। भण्डारा प्रात 11 बजे से देर रात दो बजे तक चलेगा। इसके लिए स्वंयसेवकों को नियुक्त किया गया है। जो भण्डारे की व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।

भंडारे की व्यवस्थाओं के लिए जिला जीत सिंह, विपुल सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सूरज सोनकर, अंकित दुबे, अनूप पांडे, आकाश गुलानी, अंकुर सिंह, नन्हे गुप्ता, जय नारायण सिंह रिंकू, पार्षद संतोष सिंह, श्री कृष्ण , बृजेन्द्र मनोज श्रीवास्तव, गणेश गुप्ता, राजकुमार सचदेवा को लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments