Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवा पखवाड़ा: बसखारी सीएचसी पर उमड़ी मरीजों की भीड़, दूसरे दिन 492...

सेवा पखवाड़ा: बसखारी सीएचसी पर उमड़ी मरीजों की भीड़, दूसरे दिन 492 का हुआ उपचार

0

बसखारी अंबेडकर नगर। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा में दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बसखारी पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुवार को करीब 500 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिनमें से 492 का उपचार करते हुए दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हुई थी। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजवंत यादव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। पहले दिन 192 मरीजों का इलाज किया गया था।



 दूसरे दिन सुबह से ही मरीजों की भीड़ स्वास्थ्य केंद्र पर जुटनी शुरू हो गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतारें लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ बढ़ने से अस्पताल में मामूली अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं, हालांकि प्रशासन की सक्रियता से हालात काबू में आ गए। डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. विजय बहादुर वर्मा, डॉ. एकलाख, डॉ. अंजुम आरा, डॉ. पौनमी देव, डॉ. रजनी सचान सहित अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए मरीजों का उपचार किया। ओपीडी दोपहर दो बजे तक लगातार चलती रही। इस दौरान 492 मरीजों को दवा दी गई, वहीं कई मरीजों की जांच, एक्स-रे और अन्य परीक्षण भी किए गए।


दो अक्टूबर तक चलेगा अभियान


प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजवंत यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किया गया सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में मरीजों का निःशुल्क उपचार और दवा वितरण लगातार जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version