Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विमान में बिगड़ी बालिका की तबियत, एयरपोर्ट प्रबन्धन ने कराया तुरंत उपचार

विमान में बिगड़ी बालिका की तबियत, एयरपोर्ट प्रबन्धन ने कराया तुरंत उपचार

0

◆ पहले बालिका का विमान में हुआ उपचार फिर एयरपोर्ट फायर एम्बुलेंस से भेजा गया जिला अस्पताल


◆  चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान बालिका में मिले मिर्गी के लक्षण तथा उल्टी की शिकायत


अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में एयर इंडिया एक्सप्रेस में अयोध्या से दिल्ली यात्रा कर रही एक सात वर्षीय बालिका की तबियत अचानक बिगड़ गयी। एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के स्टेशन प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टर्मिनल मैनेजर जितिन कुमार, मेडिकल टीम, ईएमटी स्टाफ एवं एयरपोर्ट फायर सर्विस को तत्काल मौके पर रवाना किया।
एयरपोर्ट फायर सर्विस की एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल टीम द्वारा विमान के अंदर ही प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। तत्पश्चात यात्री को सुरक्षित रूप से एमआई रूम लाया गया, जहां एमआई रूम चिकित्सक डा. राहुल वर्मा एवं ईएमटी स्टाफ अविनाश उपाध्याय ने उपचार किया। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान बालिका में मिर्गी (एपिलेप्सी) के लक्षण तथा उल्टी की शिकायत पाई गई। डॉक्टर की सलाह पर आगे के उपचार के लिए बालिका को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बालिका को एयरपोर्ट फायर एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारी अभिमन्यु पाठक एवं यात्री के परिजन साथ रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version