Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में भक्ति का उत्सव, भंडारे में हज़ारों ने ग्रहण किया प्रसाद

अयोध्या में भक्ति का उत्सव, भंडारे में हज़ारों ने ग्रहण किया प्रसाद


अयोध्या। जेठ माह के चौथ मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन साकेतपुरी कालोनी स्थित पेटोल पम्प के सामने किया गया। भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री के संयोजन में आयोजित भंडारे की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान का पूजन अर्चन कर पूर्व सांसद लल्लू सिंह व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। हनुमान जी को भोग अर्पण करने के बाद भंडारे की विधिवत शुरुआत की गई। अतिथियों को भगवा अंगवस्त्र देकर कर स्वागत किया गया।

भण्डारे की व्यवस्था के लिए वालंटियर लगाए गए थे। जिन्हें भण्डारे को लेकर स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंप दी गईं थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद वितरण के आधा दर्जन स्टॉल लगाए गए। पेयजल की व्यवस्था की गई थी। यातायात व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता लगातार सजग रहे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार दिशा-निर्देश प्रसारित किए जा रहे थे। बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमला शंकर पांडे, ओमप्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह, अभिषेक मिश्र, डा अवधेश वर्मा, सौरभ गुप्ता, राकेश सिंह, विपिन तिवारी, अभय सिंह, सनी सिंह, राजेश सिंह, राकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।

कृषि भवन के सामान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह के संयोजन में भण्डारे का आयोजन हुआ। जहां पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पूजन कर भण्डारे की शुरूआत किया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र सहित मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments