Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का हुआ...

उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

जलालपुर अम्बेडकरनगर। कोतवाली जलालपुर में एक वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक बृजकिशोर पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें कोतवाली परिसर में भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह समेत कोतवाली स्टाफ ने श्री पांडेय के समर्पण और ईमानदारी को सलाम किया और उन के साथ बिताये गये पलों को याद करते हुए फूल माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक बृजकिशोर पांडेय के कार्यकाल को यादगार बताया और उन के स्वास्थय और जीवन में खुशियों की कामना की। उक्त अवसर पर भूपेंद्र सिंह,रोहित सिंह,रमेश सिंह,धनंजय यादव,बृजेश यादव कोतवाली के उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments