Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटेंट हाउस का भगोना वापस न करने के मामले में दर्ज हुआ...

टेंट हाउस का भगोना वापस न करने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर टेंट हॉउस का भगोना हड़प लेने के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।  मामला जलालपुर कोतवाली के कर्बला कासिमपुर निवासी टेंट व्यवसायी भोलानाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 फरवरी को महेंद्र तिवारी निवासी मथुरा रसूलपुर द्वारा रिश्तेदार के यहां बेटी की शादी के नाम पर 50 रूपये प्रतिदिन के किराए पर पचीस हजार रूपये की कीमत का चार भगोना ले जाया गया। तब से आज तक आरोपी द्वारा ना तो भगोना वापस किया गया और न ही उसका किराया दिया गया। टेंट व्यवसायी द्वारा कई बार इस संबंध में आरोपी बात की गई किंतु मामले का कोई हल नहीं निकला। कुछ समय बाद जब टेंट व्यवसायी पुनः आरोपी के पास गया तो आरोपी महेंद्र तिवारी द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। घटना से आहत टेंट व्यवसायी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई किंतु कोई कार्रवाई न होने पर उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शरण ली गई। अंततः पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments