Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुनीम को मारने पीटने, रुपया छीनने व माल सहित पिकअप को जबरन...

मुनीम को मारने पीटने, रुपया छीनने व माल सहित पिकअप को जबरन ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दिन दहाड़े मुनीम से मारपीट कर 80 हजार रुपये और माल सहित पिकअप को लेकर फरार होने के मामलें में जैतपुर पुलिस ने तीन ज्ञात नौ अज्ञात समेत कुल एक दर्जन लोगों के विरुद्ध एससी/ एसटी समेत अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण बीते गुरुवार की है। जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा कलां निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस से शिकायत किया है कि वह धीरेंद्र अग्रहरि के यहां पिकअप चलाता है और मुनीम भी है। बीते 17 जुलाई को दिन में धीरेंद्र अपनी पिकअप गाड़ी को गोदाम के सामने खड़ी कर रहा था। तभी एक बाइक पर  सवार दो लोग फुलवरिया की तरफ से आकर पीछे से पिकअप में टक्कर मार दिये और दोनों वापस चले गये। इसी दौरान जब वह गोदाम बैठ कर खाना खा रहा था तभी 10- 12 लोग अलग अलग मोटरसाइकिल पर बैठ कर आये और गाली गलौज देने लगे। मना करने पर मारपीट पर सभी अमादा हो गये और पिटाई कर दिए। साथ ही जेब मे रखा 80 हजार रुपया पिकअप की चाभी व मोबाइल  निकाल लिया। और पिकअप पर लदा माल पिकअप सहित लेकर फरार होगये।पीड़ित ने बताया कि घटना को अंजाम देने में चंद्रभान यादव व हरिश्चंद्र यादव तथा एक व्यक्ति जो अचल नगर चौराहे पर फल बेचता है शामिल था। मारपीट में दलित शिवम को भी चोटे आयीं। मामले में  पुलिस ने आरोपी हरिश्चंद्र यादव,चंद्रभान यादव व एक फल बिक्रेता समेत 9 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एससी एसटी ,मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।  जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दीगयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments