जैतपुर अम्बेडकर नगर। सप्ताह भर पूर्व जैतपुर थाना क्षेत्र के टिकरी तिराहे पर अर्टिगा कार चालक ने ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से रौंदते हुए हो गया था फरार। जैतपुर थाना क्षेत्र के मद्धूपुर निवासी राजीव कुमार पाठक ने आरोप लगाया कि उसका नाती अभिनव पुत्र बिधान चौबे उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ग्राम हरदिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ,उसके घर पर रहकर पढ़ाई का करता है बीते 28 मार्च को प्रार्थी का नाती अभिनव नेवादा बैंक से लेनदेन करने आया था बैंक में लेनदेन करने के बाद अभिनव ने अपनी मोटरसाइकिल ग्लैमर से घर वापस आ रहा था शाम को जैसे नेवादा बाजार के उत्तर ग्राम टिकरी तिराहे पर पहुंचा था कि नेवादा बाजार की तरफ से एक अज्ञात चार पहिया वाहन अर्टिगा कार का चालक तेज बिना हर बजाएं लापरवाही पूर्व पीछे से आकर अभिनव की मोटरसाइकिल पर जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घायल होकर अभिनव जमीन पर गिर गया चार पहिया वाहन चालक अभिनव के शरीर के ऊपर से कुचलते हुए भाग गया । जिससे अभिनव के सर की हड्डी टूट गई और पेट के आंत बाहर आ गई दाहिना पैर दाहिना हाथ तथा कंधे की हसुली टूट गई ।सूचना पर गांव वालों के सहयोग से प्राइवेट वाहन द्वारा सी एच सी नगपुर जलालपुर और फिर प्राइवेट अस्पताल मेंयो में ले जाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा अभिनव को वेदांता हॉस्पिटल लखनऊ रेफर किया गया। वेदांता लखनऊ सेअभिनव को ड्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर कर दिया गया है , जहां वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है । जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि युवक के नाना के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आग्रीम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।