Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा महानगर अध्यक्ष पर हो सकती है ब्राह्मण चेहरे की ताजपोशी

भाजपा महानगर अध्यक्ष पर हो सकती है ब्राह्मण चेहरे की ताजपोशी

0

◆ तीन नामों पर हो रही है सर्वाधिक चर्चा


अयोध्या। भाजपा महानगर अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण चेहरा ला सकती है। अयोध्या धाम के तीन नामों पर सर्वाधिक चर्चा हो रही है। पार्टी के सांगठनिक चुनाव में 28 फरवरी को मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। इस दौरान अयोध्या मंडल के अध्यक्ष की घोषणा नही की गई थी। 2 फरवरी को महानगर अध्यक्ष के लिए 56 नामांकन हुए। प्रदेश के अन्य जिलों के अध्यक्षों की घोषणा हुई। अयोध्या महानगर अध्यक्ष की घोषणा नही हुई। जिसको लेकर कई कयास लगाए जा रहें है। नाम को लेकर काफी गहमागहमी रही। महानगर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व जिलाध्यक्षों व प्रदेश के पदाधिकारियों में एक राय नहीं बन पाई। जिसके बाद महानगर अध्यक्ष की घोषणा टाल दी गई थी।

                  सूत्रों के अनुसार महानगर अध्यक्ष के तीन नामों पर चर्चा हो रही है। तीनों ही अयोध्या धाम के रहने वाले तथा एक ही जाति के हैं। इनमें से दो जनप्रतिनिधि तथा संगठन में कई पदों पर रह चुकें है। व एक संगठन के कई पदों पर रह चुके है तथा भारतीय जनता पार्टी से राजनीति की शुरूआत की है। सभी काफी समय से भाजपा तथा अनुसांगिक संगठनों में कार्य कर चुकें है। इन्हीं तीनों नामों पर प्रदेश मुख्यालय पर चर्चा की जा रही है। सभी जनप्रतिनिधियों तथा महानगर के पूर्व अध्यक्षों को अपने पक्ष में करने में जुटे है। वहीं महानगर अध्यक्ष अगर ब्राह्म्ण होता है तो जिले का अध्यक्ष किसी अन्य जाति होगा। सामाजिक समीकरण के अनुसार जिलाध्यक्ष अनुसूचित वर्ग का भी हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version