Thursday, November 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए किसानों को बताए उन्नत खेती...

रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए किसानों को बताए उन्नत खेती के तरीके

जलालपुर, अंबेडकरनगर। विकासखंड जलालपुर के बलुआ बहादुरपुर ग्राम सभा में गुरुवार को कृषि सूचना तंत्र की गोष्ठी एवं खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक ने किया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने किसानों को रबी फसलों की बुवाई, कृषि रक्षा रसायनों के उचित प्रयोग और फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत मौर्य ने गेहूं, चना और मसूर की बेहतर पैदावार के लिए समय से बुवाई, उन्नत बीजों के चयन तथा संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया। वहीं सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेश मिश्रा ने मल्चर और सुपर सीडर जैसे कृषि यंत्रों की उपयोगिता बताते हुए किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण प्रदूषण भी कम होता है। इस मौके पर दयाशंकर चौरसिया, अतुल मिश्रा, दिनेश वर्मा सहित कृषि विभाग के कर्मचारी तथा विपिन वर्मा, इंद्रसेन वर्मा, रंजीत, कृष्ण मोहन, मनीराम समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments