Thursday, October 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारंगों में उकेरी विकास की गाथा, रामकथा पार्क में सजी सेवा संकल्प...

रंगों में उकेरी विकास की गाथा, रामकथा पार्क में सजी सेवा संकल्प की भव्य रंगोली


अयोध्या। रामकथा पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत 112 फुट लंबी और 120 फुट चौड़ी विशाल रंगोली तैयार की गई। इसमें केंद्र सरकार के 25 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण की यात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। रंगोली के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, रक्षा गलियारा और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क सहित प्रमुख योजनाओं को स्थान दिया गया है। रंगोली का उद्घाटन एवं अवलोकन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने किया।



विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रंगोली के माध्यम से बीते वर्षों में देश में हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत की परिकल्पना को भी रचनात्मक रूप में दिखाया गया है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रंगोली में देश की बदलती तस्वीर और विकास की दिशा को कलात्मक तरीके से उकेरा गया है। ऐसे आयोजन लोगों को विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि सेवा और विकास की यात्रा को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करने का यह सराहनीय प्रयास है। इससे लोगों को सरकार के कार्यों की जानकारी भी सहजता से मिलती है।

कार्यक्रम संयोजक प्रवीण दूबे ने बताया कि रंगोली में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों को विषयवार दर्शाया गया है। विशाल आकार में तैयार की गई यह रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व महामंत्री शिवेन्द्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष बाल कष्ण वैश्य, सुशील मिश्र, अमित मिश्र सहित बडी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments