Thursday, October 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद के प्रयासों से एनएच 27 पर छह स्थानों पर अंडरपास...

पूर्व सांसद के प्रयासों से एनएच 27 पर छह स्थानों पर अंडरपास को स्वीकृति


अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए छह स्थानों पर अंडरपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने वर्ष 2023 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इन स्थानों पर अंडरपास की मांग की थी। पत्र में उन्होंने दुर्घटनाओं की आशंका और स्थानीय लोगों की आवागमन संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए अंडरपास निर्माण का आग्रह किया था।

स्वीकृत स्थलों में भिटरिया, रानीमऊ, कूड़ा सादात, भेलसर, सत्ती चौरा और अरकुना शामिल हैं। अंडरपास बनने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी और मुख्य मार्ग पर आवागमन भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगा।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन स्थानों पर अंडरपास की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख आवश्यकता थी। कहा कि स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि  “अयोध्या–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े इन स्थानों पर अंडरपास बनने से हजारों लोगों को प्रतिदिन आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अयोध्या वासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार ज्ञापित किया है।”

लल्लू सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के दोनों ओर आवागमन की जरूरत को देखते हुए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होना आवश्यक है। अंडरपास बनने से किसानों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को मुख्य राजमार्ग पर जोखिम उठाकर सड़क पार करने की आवश्यकता नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments