Monday, September 28, 2026
HomeUncategorizedहार्डवेयर और नेटवर्किंग की तकनीक सीख रहे विद्यार्थी, आईटी क्षेत्र में रोजगार...

हार्डवेयर और नेटवर्किंग की तकनीक सीख रहे विद्यार्थी, आईटी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की मिली जानकारी


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी और रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराने के लिए हार्डवेयर टेक्नोलॉजी एवं नेटवर्किंग विषय पर विशेष कार्यशाला शुरू हुई। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग और डॉ. लोहिया इनक्यूबेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग, आईओटी डिवाइसेज, सिस्टम कॉन्फिगरेशन और ट्रबलशूटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में डॉ. लोहिया इनक्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान हासिल करने का अवसर बताया।

मुख्य अतिथि सिफर वेब प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के सीईओ डॉ. इरफान खान और एमडी सुश्री साजिया अंजुम ने विद्यार्थियों को आईटी उद्योग में हो रहे बदलावों, तकनीकी जरूरतों और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्योग जगत में आवश्यक कौशल और कार्यप्रणाली से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।

विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किताबी ज्ञान के सहारे आगे बढ़ना मुश्किल है। विद्यार्थियों के लिए विषय के साथ-साथ प्रयोगात्मक और उद्योग आधारित दक्षता हासिल करना भी जरूरी है।

मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन मनीष यादव ने व्यावहारिक सत्र में नेटवर्क डिवाइसेज, सिस्टम कॉन्फिगरेशन और आईओटी से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग से जुड़ी समस्याओं की पहचान और उनके समाधान की प्रक्रिया भी समझाई।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुराग तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ. कपिल देव, डॉ. प्रवीण कुमार राय, डॉ. संजीत पाण्डेय, डॉ. श्याम श्रीवास्तव, डॉ. पावनी रस्तोगी सहित विभाग के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments