Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

अंबेडकर नगर। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत के मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर अकबरपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी के निकट की है। मृतका के पुत्र अरविन्द तिवारी पुत्र जवाहर लाल तिवारी ग्राम इब्राहिम पुर बड़ागांव थाना इब्राहिमपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते एक फरवरी की सुबह वह अपनी मां शोभा देवी को अपनी बाईक पर बैठाकर मामा के यहां जा रहा था कि इल्तिफात अकबरपुर मार्ग पर त्रिमुहानी रामगड के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी थी। गम्भीर रूप से घायल शोभा देवी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां आराम ना मिलने पर मेडिकल कॉलेज सदरपुर में भर्ती कराया गया था जहां शोभा देवी की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments