Saturday, September 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज, 20 का चालान और...

स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज, 20 का चालान और तीन बंद


मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ के तहत बिना फिटनेस और परमिट संचालित वाहनों पर हुई कार्रवाई


अयोध्या। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस और बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ के तहत 14 से 19 सितंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में जिले में 20 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को बंद कराया गया।

अभियान उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विश्वजीत प्रताप सिंह और संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय झा के निर्देशन में चलाया गया। परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की जांच कर फिटनेस, परमिट समेत निर्धारित सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के साथ स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।

परिवहन विभाग के अनुसार एक अप्रैल से 13 सितंबर तक जिले में 160 वाहनों का चालान किया जा चुका है, जबकि 52 वाहनों को बंद कराया गया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments