Monday, September 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार पहुंचे अभिनेता कबीर दुहन सिंह, संतों से...

हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार पहुंचे अभिनेता कबीर दुहन सिंह, संतों से लिया आशीर्वाद


फिल्म प्रोजेक्ट औरहनुमान अंशको लेकर भी की बातचीत


अयोध्या। फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह सोमवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के संतों से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अभिनेता ने अयोध्या आगमन को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि वह एक बैठक के सिलसिले में लखनऊ आए थे। लखनऊ आने के बाद अयोध्या और हनुमानगढ़ी आए बिना लौटना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी वह अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। उनके मुताबिक, अयोध्या पहुंचने पर मन को जो शांति और प्रसन्नता मिलती है, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।


अयोध्या और राम पर आधारित प्रोजेक्ट पर बोले


अयोध्या और प्रभु श्रीराम से जुड़े किसी फिल्म प्रोजेक्ट के सवाल पर कबीर दुहन सिंह ने बताया कि कुछ योजनाओं पर काम चल रहा है। हाल में इस संबंध में हुई बैठकें भी सकारात्मक रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

अभिनेता ने नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में फिल्म को अपेक्षाकृत धीमी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन अब माउथ पब्लिसिटी के जरिए दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं और फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

दर्शन-पूजन के दौरान कबीर दुहन सिंह भक्ति के रंग में नजर आए। संतों ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। अभिनेता के अयोध्या पहुंचने की जानकारी मिलने पर उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अंत में रामराम, सीताराम कहकर सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments