Monday, September 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्यालय में चोरी का राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार

विद्यालय में चोरी का राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार


◆ बैटरी और इन्वर्टर बरामद, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस  कब्जे में


अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के बसोहरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने राजफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां और एक इन्वर्टर बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय भेज दिया।

बसोहरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने 25 अगस्त की रात दो बैटरी और एक इन्वर्टर चोरी कर लिया था। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार तिवारी की तहरीर पर भीटी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भीटी-चनहा मुख्य मार्ग पर तारुन की ओर जाने वाले मोड़ के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से विद्यालय से चोरी की गई दो बैटरियां और एक इन्वर्टर बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान अमन गोस्वामी उर्फ रघुनन्दन गोस्वामी (18) निवासी अर्जुनपुर मटेहनिया, थाना अहिरौली और कुनाल शर्मा उर्फ उदय शर्मा (20) निवासी भ्यूरा, थाना अहिरौली के रूप में बताई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित प्रभाकर राय, उपनिरीक्षक जयमूरत, हेड कांस्टेबल तारकेश्वर पासवान, कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल अत्र कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments