Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या कायस्थ विकास संस्थान की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक भागीदारी...

अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक भागीदारी पर मंथन


अयोध्या । अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान की कोर कमेटी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों को गति देने तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संस्थान पिछले पांच वर्षों से समाज के विभिन्न परिवारों में प्रत्येक गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की स्तुति एवं आरती का आयोजन कर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दे रहा है। इस पहल से समाज के लोगों के बीच आपसी संवाद और सहभागिता बढ़ी है।

संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के बीच रचनात्मक कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करना और लोगों को एकजुट करना है। वहीं, संस्थान के प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की स्तुति एवं आरती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का अभियान है, जिसके माध्यम से समाज को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव, संग्राम सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रामकृष्ण श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर भटनागर, देश दीपक जौहरी, मनोज श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट, विवेक श्रीवास्तव ‘विक्की’ एडवोकेट, मधुकर आनंद, आशीष श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव ‘रानू’, निर्मल श्रीवास्तव, अंबरीष श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments