Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपीटीईटी के चलते टला सम्पूर्ण समाधान दिवस, अब 6 जुलाई को होगा...

यूपीटीईटी के चलते टला सम्पूर्ण समाधान दिवस, अब 6 जुलाई को होगा आयोजन


अयोध्या। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के मद्देनजर जनपद में आयोजित होने वाला माह जुलाई का प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित 4 जुलाई के बजाय 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार शासन के निर्देशानुसार 2 जुलाई से 4 जुलाई तक प्रस्तावित यूपीटीईटी-2026 के कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पहले यह कार्यक्रम शनिवार, 4 जुलाई को आयोजित होना था।

नई तिथि के अनुसार जनपद की सभी तहसीलों में 6 जुलाई को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। तहसील मिल्कीपुर में जिलाधिकारी, बीकापुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा सोहावल तहसील में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में जनसुनवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 6 जुलाई को संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments