Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दोनों पालियों की परीक्षा...

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

0
4

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत गुरुवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

डीएम और एसपी ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तथा रमाबाई राजकीय पीजी कॉलेज, अकबरपुर पहुंचकर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं और केंद्रों पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और गोपनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुसार सघन जांच, समयबद्ध प्रवेश और शासन व परीक्षा नियामक प्राधिकारी के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अभ्यर्थियों का प्रवेश निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया गया और दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिले में यह परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 4 जुलाई को एक पाली में आयोजित की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here