Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरम्पराएं व लोक कलाएं हमारे देश को सांस्कृतिक रुप से प्रदान करती...

परम्पराएं व लोक कलाएं हमारे देश को सांस्कृतिक रुप से प्रदान करती समृद्धि – डा ममता पाण्डेय

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड आंशिक व दीनदयाल नगर नदापुर में दुरदुरिया पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संजय यादव व धर्मराज यादव के द्वारा किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव को ग्रहण करते हुए पूजन किया।



भाजपा प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कहा कि परम्पराएं व लोक कलाएं हमारे देश को सांस्कृतिक रुप से समृद्धि प्रदान करती है। सम्पूर्ण विश्व के कल्याण हेतु विभिन्न अवसरों पर सामूहिक पूजन किया जाता है। वसुधैव कुटुम्बकम का भावना हमारें संस्कारों में समाहित है। कोविड के समय यह भाव पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में देखा गया था। जब लोग अपने जीवन की परवाह किये बिना दूसरों की सहायता कर रहे थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड काल में किये गये कार्यो की आज भी सराहना होती है।

इस अवसर पर हिमांशु सिंह डण्डवा, शिवम पाण्डेय, अनूप सिंह जोगीतारा, रामवृक्ष यादव, आरके सिंह, बृजेश सिंह, उमाशंकर सिंह, जितेन्द्र कुमार जीतू, कुलदीप कुमार, दिलीप कुमार एडवोकेट, अनविता वर्मा, सरिता शुक्ला व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments