Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र...

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र


अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वह राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में भाग लेने तथा मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए आए हैं।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर संबंधित अधिकारियों और मंदिर निर्माण से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल निर्माण कार्यों की निगरानी और समीक्षा तक सीमित है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या दौरे के दौरान निर्माण समिति की बैठक में मंदिर परिसर से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी कार्यों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य फोकस निर्माण कार्यों को निर्धारित समय और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराना है।

इस दौरान जब उनसे राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस विषय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। नृपेंद्र मिश्र ने स्पष्ट कहा, मैं केवल निर्माण देखता हूं और कुछ नहीं। उन्होंने दान संबंधी विवादों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा कि उनका कार्यक्षेत्र केवल निर्माण गतिविधियों तक सीमित है। गौरतलब है कि राम मंदिर परिसर में विभिन्न निर्माण और विकास कार्य अभी भी जारी हैं, जिनकी प्रगति की समीक्षा के लिए समय-समय पर निर्माण समिति की बैठकें आयोजित की जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments