Friday, June 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसिलेंडर फटने से तीन युवक झुलसे, दीवार भी क्षतिग्रस्त

सिलेंडर फटने से तीन युवक झुलसे, दीवार भी क्षतिग्रस्त


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर कोडरा (बरौना) गांव में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दिवाकर पुत्र कांता प्रसाद के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे आग बुझाने का प्रयास कर रहे तीन युवक झुलस गए।

घटना में दिवाकर पुत्र कांता प्रसाद (31 वर्ष), उमाकांत भारती पुत्र स्वर्गीय रामनिवास (28 वर्ष) तथा आशुतोष रमन पुत्र रमेश कुमार (21 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस तथा फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडर विस्फोट की वजह से मकान की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया तथा झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments