Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसात से 21 मई तक करें स्व-गणना, एडीएम ने की अपील

सात से 21 मई तक करें स्व-गणना, एडीएम ने की अपील

अम्बेडकरनगर। जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिला जनगणना अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु ने जनपदवासियों से आगामी सात से 21 मई के बीच स्व-गणना करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण के अंतर्गत नागरिक निर्धारित अवधि में स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है।
एडीएम ने कहा कि सभी नागरिक तय समय सीमा के भीतर पोर्टल पर जाकर अपनी तथा अपने परिवार की सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु और सटीक रूप से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments