Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, गांव...

घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, गांव में मचा हड़कंप

जैतपुर अम्बेडकरनगर। थाना क्षेत्र के आशापार गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मकान के बाहर सो रहे एक अधेड़ पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आशापार निवासी संतोष तिवारी (48) पुत्र स्वर्गीय रामसूरत तिवारी शनिवार रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह ग्रामीणों की नजर खून से लथपथ हालत में पड़े संतोष पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पीआरबी और जैतपुर थाना पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर नगपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments