Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंगलवार से नेवादा उपकेंद्र के दो नए 11 केवी फीडर होंगे ऊर्जीकृत,...

मंगलवार से नेवादा उपकेंद्र के दो नए 11 केवी फीडर होंगे ऊर्जीकृत, सावधानी बरतने की अपील


जैतपुर, अंबेडकर नगर। नेवादा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दो नवनिर्मित 11 केवी फीडरों को मंगलवार से ऊर्जीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही इन लाइनों में उच्च क्षमता की बिजली का प्रवाह शुरू हो जाएगा। विभाग ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।

अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि 14 मार्च मंगलवार से दोनों फीडरों में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के लाइन के संपर्क में आने या पास जाने से गंभीर हादसा हो सकता है।

उन्होंने लोगों से नई लाइन और खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा है। साथ ही बच्चों को इन लाइनों के आसपास न जाने देने और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है।

अवर अभियंता ने चेतावनी दी कि जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments