Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में वृद्ध की मौत, वाहन समेत भागने में सफल रहा...

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, वाहन समेत भागने में सफल रहा चालक

जलालपुर अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसा बैरागल गांव के पास उस समय हुआ जब वृद्ध सड़क पार कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी राम आशीष यादव 80 पुत्र स्वर्गीय दासू यादव अपने नए घर से पुराने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments