Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रसूता व नवजात की मौत प्रकरण में अस्पताल को नोटिस

प्रसूता व नवजात की मौत प्रकरण में अस्पताल को नोटिस


अयोध्या। बल्लाहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चाबच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सीएमओ की ओर से अस्पताल से जुड़े सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा गया है। शनिवार को चार लोगों ने विभाग के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रविवार को पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर उनका बयान लिया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की जांच की दिशा तय होगी। यदि जांच में चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

इससे पहले प्रसूता के पति सुरेश यादव ने आरोप लगाया था कि प्रसव के दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं थे और अस्पताल स्टाफ द्वारा की गई लापरवाही के कारण उनकी पत्नी नवजात की मौत हुई। एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी संबंधितों से जवाब मांगा गया है और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments